फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarya 3: 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर जारी, हाथ में सिगार और पिस्टल लिए दिखा सुष्मिता सेन का धांसू अंदाज

Mon, 30 Jan 2023 12:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी वेब सीरीज के नए सीजन के साथ लौट आई हैं। अभिनेत्री की वेब सीरीज 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर जारी किया गया, जिसमें वह एकदम दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। 'आर्या 3' से आई सुष्मिता सेन की इस पहली झलक को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन को टैग करते हुए 'आर्या 3' की झलक दिखाई है। इसके साथ ही बताया गया है सीरीज जल्द ही रिलीज होगी और फिलहाल शूटिंग चल रही है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'वो वापस आ गई है और उसका मतलब बिजनैस।' 16 सेकंड के इस टीजर में सुष्मिता सेन को बेहद दमदार तरीके से दिखाया गया है। ब्लैक कलर के फुल स्लीव्स टॉप में वह पहले पिस्टल को लोड करती नजर आती हैं और फिर सिगर पीते हुए कैमरे की ओर देखती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
आर्या सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
'आर्या 3' के टीजर को दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक ने लिखा, 'मैं नए सीजन के लिए बहुत एक्साइडेट हूं', तो दूसरे ने लिखा, 'इंतजार नहीं होता, बहुत ही बढ़िया सीरीज है।' वहीं, सुष्मिता सेन की बेटी ने भी रिनी ने कमेंट करने के साथ ही टीजर को इंस्टा स्टोरी में लगाया है। इसके साथ रिनी ने लिखा, 'यू आर अनरियल।' वहीं, अभिनेत्री ने एक्स बायफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी बड़े ही अनोखे अंदाज से अपना रिएक्शन रिकॉर्ड कर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'यार ये तो बनता था। आपको भी इसे देखकर ऐसा ही लगा होगा।'

Kangana-Urfi: 'पठान' को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल



विज्ञापन

4 of 4
आर्या सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आर्या एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अभी पिछले दो सीजन में दिखाया गया है कि आर्या के पति तेज सरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। इसके बाद वह पति की मौत बदला लेने के लिए माफिया गैंग ज्वाइन करती हैं। यह सीरीज सुष्मिता सेन की ओटीटी डेब्यू सीरीज थी, जिसका पहला सीजन 2020 में आया था।

Richa Chadha: बचपन के प्यार से हो गई ऋचा चड्ढा की मुलाकात? एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें