फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi: बढ़ाकर दिखाया जा रहा गंगूबाई का कलेक्शन? कंगना बोलीं- "जानें क्या मजबूरियां रही होंगी"

Tue, 08 Mar 2022 02:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर टिप्पणी की है। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा पर फिल्म की टीम पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कसा तंज
न्यूज पोर्टल का आर्टिकल साझा करते हुए कंगना रणौत लिखती हैं, "अच्छा दूध में पानी तो सुना था लेकिन पानी में दूध....हम्म....क्या मजबूरियां रही होंगी बेचारों की...."।

 

 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की सच्चाई
बता दें कि न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि गंगूबाई काठियावाड़ी का वीकेंड कलेक्शन डबल करके बताया जा रहा है। आर्टिकल में लिखा है कि मेकर्स 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को हिट बता रहे हैं, लेकिन ट्रेड इंसाइड का मत इससे काफी भिन्न है। दर्शकों को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का वीकेंड कलेक्शन डबल करके बताया जा रहा है। माना कि फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकेंड में पीवीआर सिनेमाज ने 5 करोड़ रुपये, आईनॉक्स ने 3.45 करोड़ रुपये और सिनेपोलिस ने 3 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। इसमें से भी 40 फीसदी हिस्सा मल्टीप्लेक्स कारोबार में जाता है। फिर वह (फिल्म निर्माता) यह दावा कैसे कर सकते हैं कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्श किया?
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले ही कंगना ने की थी गंगूबाई की तारीफ
गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा कर मेकर्स की तारीफ की थी। कंगना ने लिखा था, 'यह सुनकर खुशी हुई कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रिकॉर्ड कमाई के साथ थिएटर्स को उठाने की कोशिश की जा रही है। मैंने सुना है कि महिला केंद्रित फिल्म जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपरस्टार डायरेक्ट है, उसे थिएटर्स में रिलीज करके हिंदी बेल्ट में भी सिनेमाघरों के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे हैं। ये छोटे कदम हो सकते हैं लेकिन बेअसर नहीं हो सकते। जो सिनेमाघर इस वक्त बंद होने की कगार पर हैं, ये उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ग्रेट'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें