बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर अपने विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार कंगना ने अपने निजी रिश्तों को लेकर नहीं बल्कि सोहा अली खान को लेकर एक बयान दिया है।
पढ़ें-ऐसा क्या हुआ कि कार में मुंह छिपाने को मजबूर हुईं प्रियंका चोपड़ा, साथ थीं आलिया
विज्ञापन
2 of 5
हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि एक अवॉर्ड कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर आयोजकों ने उसके हिस्से का सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड सोहा अली खान को दे दिया।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल कंगना के अनुसार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइफ इन ए मैट्रो' के लिए उन्हें एक अवॉर्ड मिलना था लेकिन वहां देरी से पहुंचने की वजह से उनके हिस्से का अवॉर्ड सोहा अली खान को साल 2006 में रिलीज हुई रंग दे बसंती के लिए दे दिया गया था।
4 of 5
कंगना ने एक और उदाहरण देते हुए बताया कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रिश 3' के लिए उन्हें सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया जाना था लेकिन उस समय वो अमेरिका में थीं और वापस नहीं आ सकती थीं। जिसकी वजह से आयोजकों ने यह अवॉर्ड सुप्रिया पाठक को साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के लिए दे दिया।
बता दें कि हाल ही में कंगना ने करण जौहर और ऋतिक रोशन को अपनी कमाई का ग्राफ गिरने का कारण बताया था। उनके इस नए बयान के बाद हो सकता है कि कंगना एक बार फिर विवादों से घिर जाएं।