फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में हाथ थामे मुंबई पहुंचे अनुष्का-विराट, एयरपोर्ट पर दूल्हा-दुल्हन को देख भीड़ हुई बेकाबू

Fri, 22 Dec 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Written By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा
दिल्ली के रिसेप्‍शन के बाद अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई पहुंच चुके हैं। सुबह ही दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। भारी सिक्योरिटी के साथ अनुष्का और विराट को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा
एयरपोर्ट पर विरुष्का के वेलकम के लिए उनके फैंस मौजूद थे।  जैसे ही दोनों को देखा भीड़ बेकाबू हो गई। लेकिन सिक्योरिटी थी इसलिए कोई भी विराट-अनुष्का के पास नहीं आ पाया। शादी के बाद अपनी दुल्हन के लिए विराट कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा
जब अनुष्का और विराट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे तो फैंस और मीडिया तस्वीरें लेने के लिए पास आ गए। ऐसे में विराट मीडिया से अनुष्का को बचाते हुए नजर आए। विराट नहीं चाहते कि अनुष्का को किसी बात की तकलीफ हो।

(December 22) : Another Exclusive video of @imVkohli - @AnushkaSharma arrives at Mumbai Airport, Today!#Virushka #VirushkaReception pic.twitter.com/9yQsjVZesJ— Virat Kohli¹⁸ (@ViratCrew) December 22, 2017

 

4 of 6
अनुष्का शर्मा
विराट ने यहां ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई थी। वहीं अनष्का शादी के बाद से सिर्फ सलवार सूट ही पहन रही हैं। एयरपोर्ट पर भी अनुष्का फ्लोरल व्हाइट कलर के सूट में दिखीं। हाथ में चूड़ा था लेकिन मांग में सिंदूर नहीं।

(December 22) : Exclusive video of @imVkohli & @AnushkaSharma arrives at Mumbai Airport, Today!#Virushka #VirushkaReception pic.twitter.com/ahvtldHrkg— Virat Kohli¹⁸ (@ViratCrew) December 22, 2017

 
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा
जबकि कल हुए रिसेप्‍शन में अनुष्‍का ने जमकर मांग भरी हुई थी। फिलहाल विरुष्का साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जल्द ही ये नया जोड़ा अब मुंबई में नजर आएगा। फैंस को 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्‍शन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शर्मा
बता दें कि 21 दिसंबर को हुए रिसेप्‍शन में पीएम मोदी से लेकर क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। मोदी ने दोनों को गिफ्ट में एक-एक गुलाब का फूल भी दिया। इसके अलावा अनुष्का और विराट ने जमकर डांस किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें