फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के निशाने पर दिल्ली और मुंबई सीएम, अभिनेत्री ने पीएम केयर्स फंड द्वारा दिए गए पैसों का मांगा हिसाब

Sun, 25 Apr 2021 11:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े सख्त अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। इस बार कंगना के निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आ गए हैं। इन दोनों के खिलाफ कंगना ने एक ट्वीट किया है। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि इस समय भारत में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन साढ़े तीन लाख नए कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन हजारों की मरीज की मौत हो रही है। अस्पतालों में एक तरफ बेड की कमी तो दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत। इसके कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। वहीं, इस बीच कंगना भी विपक्ष पर हमलावर हो गई हैं और उन्होंने ट्वीट दाग दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कंगना ने अपने ट्वीट में 2 तस्वीरें लगाई हैं। इसमें  उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल नजर आ रहे हैं। कंगना रणौत के ट्वीट के मुताबिक, केजरीवाल और उद्धव सरकार को जनवरी में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड से धनराशि स्वीकृत की गई थी। फिर भी ऐसा नहीं हो सका।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'पीएम केयर्स फंड के जो पैसे आवंटित किए गए वो कहां गए? इन दोनों ने ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं बनवाये? हम लोगों को इनके द्वारा खर्च किये गए पैसों का जवाब और हिसाब चाहिए।' कंगना के इस ट्वीट पर अब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई कंगना के समर्थन में है तो कोई अभिनेत्री का विरोध कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
इससे पहले भी कंगना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को खरी-खोटी सुनाई थी। दरसअल, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे बेड बढ़ाने और साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने की अपील की थी, जिसपर कंगना ने निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था 'बचाओ बचाओ बचाओ। मोदी जी बचाओ। ये रहा रायता और ये रही आपकी दिल्ली, संभालो। घुमा फिरा के बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं।' कंगना के इस ट्वीट पर भी यूजर ने उन्हें ट्रोल किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें