फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते टली धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म की शूटिंग, कंपनी की इन आठ फिल्मों पर इंडस्ट्री की नजर

Sun, 25 Apr 2021 11:27 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दो साल पहले धर्मा प्रोडक्शंस की तीन फ्लॉप फिल्मों के बीच एक अच्छी खबर के तौर पर फिल्म ‘गुड न्यूज’ बनाने वाले निर्देशक राज मेहता की अगली फिल्म (Jug Jugg Jeeyo) ‘जुग जुग जीयो’ का मुंबई शेड्यूल कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने को लेकर लगी पाबंदियों के चलते अनिश्चितकाल के लिए टल गया है। धर्मा प्रोडक्शंस की कुल आठ फिल्में इन दिनों निर्माण व रिलीज के विभिन्न चरणों में हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म जुग जुग जियो की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक निर्देशक राज मेहता की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का मुंबई शेड्यूल अंप्रैल के आखिरी हफ्ते में मुंबई में ही शुरू होना था। इसी हिसाब से फिल्म के हीरो वरुण धवन ने अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ का अरुणाचल प्रदेश का शेड्यूल तैयार किया था। वरुण धवन अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी करके मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन, उनकी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का अगला शेड्यूल कोरोना की दूसरी लहर के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म जुग जुग जियो की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के दिसंबर महीने में चंडीगढ़ में हुए शेड्यूल के दौरान भी कोरोना को लेकर काफी दिक्कतें हुई थीं। तब फिल्म के हीरो वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोविड पॉजीटिव हुए थे। फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर आदि भी अहम रोल में हैं। निर्देशक राज मेहता के मुताबिक फिल्म का 60 फीसदी काम अभी बाकी है, फिल्म का अगला शेड्यूल कलाकारों की डेट्स के बीच नए सिरे से तालमेल बिठाकर तय किया जाएगा।

4 of 7
लस्ट स्टोरीज का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस की पिछले पांच साल की फिल्मों का औसत बॉक्स ऑफिस पर देखें तो साल 2015 में रिलीज हुई कंपनी की दोनों फिल्मों ‘ब्रदर्स’ और ‘शानदार’ फ्लॉप रहीं। अगले साल कंपनी की फिल्में ‘कपूर एंड संस’ व ‘डियर जिंदगी’ की तारीफ हुई लेकिन फिल्म ‘बार बार देखो’ बुरी तरह फ्लॉप रही। इसी साल करण जौहर ने अपनी आखिरी फीचर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी निर्देशित की। फिल्मावलियों ‘लस्ट स्टोरीज’ व ‘घोस्ट स्टोरीज’ में इस बीच वह एक एक शॉर्ट फिल्म निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म राज़ी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2017 में धर्मा प्रोडक्शंस की तीन फिल्में ‘ओके जानू’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘इत्तेफाक’ रिलीज हुईं। इनमें से सिर्फ ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साल 2018 में फिल्म ‘राजी’ ने धर्मा प्रोडक्शंस के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई ही थी लेकिन कंपनी की अगली ही फिल्म ‘धड़क’ बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। कंपनी की लाज फिर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने बचाई जिसमें धर्मा प्रोडक्शंस सह निर्माता रही।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म कलंक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2019 धर्मा प्रोडक्शंस के लिए बहुत भारी रहा। इस साल कंपनी की फिल्म ‘केसरी’ को औसत कामयाबी मिलने के बाद तीन फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं। मेगा बजट फिल्म ‘कलंक’ की नाकामी ने वितरकों का विश्वास हिला दिया, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ भी फ्लॉप रही और फिल्म ‘ड्राइव’ सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। साल के आखिर में ‘गुड न्यूज’ ने साल 2019 में धर्मा प्रोडक्शंस की लाज बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म गुंजन सक्सेना का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीता साल धर्मा प्रोडक्शंस के लिए ठीक ठाक बीता है। उनकी एक फिल्म ‘भूत-द हॉन्टेड शिप’ थिएटर में और एक फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। अब साल 2021 कंपनी के लिए काफी अहम साल माना जा रहा है। कंपनी की कम से कम आठ फिल्में ‘सूर्यवंशी’, ‘शेरशाह’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘दोस्ताना 2’, ‘लाइगर’, ‘शकुन बत्रा की फिल्म’, ‘जुग जुग जीयो’ और ‘मिस्टर लेले’ इन दिनों निर्माण व रिलीज के विभिन्न चरणों में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें