बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती रहती हैं। साथ ही साथ वो सोशल मीडिया के जरिए ही उनके ऊपर उंगली उठाने वालों को भी करारा जवाब देती हैं। अब हाल ही में कंगना रणौत यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़क गई हैं।