फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में कूदीं कंगना और हॉलीवुड डेब्यू के लिए गईं आलिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 19 May 2022 08:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म यहां भी काफी पसंद किया जा रहा है। तमाम हिट फिल्में देने के बाद अब आलिया भट्ट को हॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट मिला है। जिसके लिए अभिनेत्री विदेश रवाना हो चुकी हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।

Alia Bhatt: हॉलीवुड में धाक जमाने के लिए आलिया भट्ट ने भरी उड़ान, सोशल मीडिया पर जाहिर किया इस बात का डर
विज्ञापन

2 of 9
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपनी बयानबाजियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में वह कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। मगर, इस बीच वह अपने हालिया बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल देशभर में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद चल रहा है। इस बीच कंगना रणौत ने भी अपनी बात रखी है। बता दें कि वह अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' के सिलसिले में वाराणसी में पहुंची हैं।

Kangana Ranaut: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में कूदीं कंगना रणौत, काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 9
सुंदर पिचाई, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस में 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारत के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का इस इवेंट में प्रीमियर होने जा रहा है। प्रीमियर से पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए माधवन ने बताया कि कैसे भारत के पास बताने के लिए कई असाधारण कहानियां हैं। आर माधवन ने कहा कि आर्यभट्ट से लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई तक भारत के पास बताने के लिए कई कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर्स से ज्यादा इन हस्तियों के फैंस हैं।
 
Cannes 2022: ‘रॉकेट्री’ के प्रीमियर से पहले बोले आर माधवन- एक्टर्स से ज्यादा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के हैं फैंस

4 of 9
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने फैंस के लिए इसके नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। यह टीजर आज ही यानी गुरुवार को रिलीज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Prithviraj New Song: पृथ्वीराज के नए गाने 'हद कर दे' का टीजर रिलीज, यहां सुन सकेंगे पूरा गाना
विज्ञापन

5 of 9
दिव्या अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापस आने वाला है। इस शो के जरिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी कमबैक करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। ये एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। हाल ही में खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को खतरों के खिलाड़ी के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। 

Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल रोहित शेट्टी के शो में नहीं आएंगी नजर, सामने आई बड़ी वजह
विज्ञापन

6 of 9
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम का तमिल ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस समय साउथ की फिल्मों को हिंदी भाषी दर्शकों की बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए ज्यादातर फिल्मों को तमिल के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। इसिलए मेकर्स ने हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म 'विक्रम' के ट्रेलर को भी हिंदी में जारी कर दिया है। जिसमें एक्शन के साथ जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी भी है।

Vikram Trailer In Hindi: कमल हासन की 'विक्रम' का ट्रेलर हिंदी में हुआ रिलीज, एक्शन के साथ दिखी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी
विज्ञापन

7 of 9
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की गिनती 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह कैंसर से उबरने के बाद पहली बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी। अपनी इस सीरीज से हाल ही में अभिनेत्री ने अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसकी वजह से सोनाली एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

The Broken News: सामने आया सोनाली बेंद्रे के डिजिटल डेब्यू का फर्स्ट लुक, पत्रकार के रूप में धांसू लगीं अभिनेत्री

8 of 9
त्रिधा चौधरी - फोटो : Instagram
कान फिल्म फेस्टिवल को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं और यह धीरे-धीरे अपने पूरे रंग में आ रहा है। फेस्टिवल में भारत का नेतृत्व करने के लिए पहले से ही देश के सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद हैं, जिनमें ए आर रहमान से लेकर दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, पूजा हेगड़े,हिना खान तक शामिल हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वेब सीरीज 'आश्रम' से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी कान में शिरकत करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद त्रिधा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 

Tridha Choudhury: कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी त्रिधा चौधरी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी
 
विज्ञापन

9 of 9
आनंद फिल्म का रीमेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 1971 में आई मशहूर बॉलीवुड फिल्म आनंद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद का रीमेक बनाया जा रहा है। 

Anand Remake: फिर गूंजेगा बाबूमोशाय का नाम, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद का बनेगा रीमेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें