फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ से की सगाई, तस्वीरें हुईं वायरल

Sun, 09 Feb 2020 11:55 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamya shalabh - फोटो : social media
काम्या पंजाबी ने शनिवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग से सगाई कर ली है । इस कपल की सगाई गुरुद्वारे से हुई । काम्या और शलभ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । सगाई में सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए । इस दौरान काम्या क्रीम और ब्लू कलर का शरारा पहने नजर आईं । वहीं शलभ ब्लू कलर के पजामा कुर्ते में दिखे । 
विज्ञापन

2 of 5
kamya shalabh - फोटो : social media
शलभ और काम्या अंगूठी फ्लॉन्ट करते भी नजर आए । अब आज यानी 9 फरवरी को प्रीवेडिंग सेरेमनी होगी । जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी । 10 फरवरी को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा । इसके बाद 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी होगी । फिर एक और रिसेप्शन दिल्ली में होगा । 
 
विज्ञापन

3 of 5
kamya shalabh - फोटो : social media
पिछले दिनों काम्या ने शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से की थी । माता की चौकी की तस्वीरें काम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पर साझा की थीं । काम्या ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। #matakichowki'.

4 of 5
kamya shalabh - फोटो : social media
काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या सोशल मीडिया पर भी शलभ के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूबसूरत नजर आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kamya shalabh - फोटो : social media
काम्या के फैन्स भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें