फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: किरदार को परफेक्शन से पर्दे पर उतारने में माहिर हैं कमल हासन, ये फिल्में हैं इस बात का सबूत 

Mon, 06 Jun 2022 03:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने 'विक्रम' के जरिए सिनेमा में चार साल बाद वापसी की है। अभिनेता की फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम और मेजर सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज हुई थीं। जिनमें से विक्रम कमाई के मामले में टॉप पर चल रही है। कमल हासन भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। ज्यादातर फिल्मों में वह अलग अवतार में नजर आए हैं। आज हम आपको उनकी फिल्मों में अभिनेता के अलग-अलग रोल के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अन्बे सिवम - फोटो : सोशल मीडिया
अन्बे सिवम
फिल्म अन्बे सिवम में कमल हासन के साथ आर माधवन भी नजर आए थे। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वह नल्ला शिवम के रोल में थे। उनका ये किरदार देखने लायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
अप्पू राजा - फोटो : सोशल मीडिया
अप्पू राजा
हिंदी सिनेमा में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने कमल हासन जितनी डबल रोल भूमिकाएं निभाई हों। इस फिल्म में कमल हासन ने एक बौने का रोल निभाया था। अप्पू राजा में उन्होंने अपने से आधी हाइट वाले शख्स को पर्दे पर बखूबी पेश किया था।

4 of 5
विश्वरुपम - फोटो : इंस्टाग्राम
विश्वरूपम
विश्वरूपम कमल हासन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अभिनेता डबल रोल में हैं। विश्वरूपम में कमल हासन शास्त्रीय संगीत के टीचर और अंडरकवर रॉ एजेंट बने हैं। दोनों ही रोल उन्होंने बहुत बखूबी निभाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
चाची 420
लगभग हर शख्स ने फिल्म चाची 420 जरुर देखी होगी। इस फिल्म में कमल हासन ने दोहरी भूमिका निभाई है। कमल हासन इस फिल्म में एक महाराष्ट्रियन महिला को रोल में हैं। इस फिल्म में उनका लुक देखकर कोई नहीं सकता कि ये कमल हासन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें