दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपने फिल्मी करियर को ब्रेक देकर पॉलिटिकल करियर को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कमल हासन ने फरवरी 2018 में ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी मक्कल निधि मय्यम (Makkal Needhi Maiam) को लॉन्च किया था। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे, सभी लोगों तक शिक्षा पहुंचाएंगे और युवकों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। अपनी राजनीति की रणनीति को मजबूत बनाने के लिए कमल हासन ने 03 अप्रैल 2018 को चेन्नई से त्रिची तक की ट्रेन यात्रा करने का फैसला किया है। यह ट्रेन यात्रा उनके पॉलिटिकल कैंपेन का हिस्सा है लेकिन खबर है कि उनकी इस ट्रेन यात्रा पर शिकायत दर्ज हुई है।