फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बागी-2' के इस सीन से हरे हुए कश्मीर में जीप में बांधकर ले जाने के 'जख्म', ट्विटर पर छिड़ी बहस

Sun, 01 Apr 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tiger Shroff
फिल्म 'बागी-2' गत शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक-निर्माता भले ही इस कारण जश्न मना रहे हों लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के ओपनिंग सीन में कश्मीरी शख्स को सेना की जीप में बांधकर ले जाते दिखाया गया। यह सीन असली घटना से प्रेरित है जो कि लोगों के बीच विवाद पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
Tiger Shroff
दरअसल बीते साल जम्मू-कश्मीर में जवानों पर स्थानीय नागरिकों ने पत्थरबाजी की थी जिसके बाद 09 अप्रैल 2017 को 53 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर लीतुल गोगोई ने सेना की जीप पर एक कश्मीरी युवक को बांधकर इलाके में घुमाया था। हालांकि, इस घटना को लेकर सेना को काफी विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा था। मगर वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर के उस फैसले की तारीफ भी की थी। सेना ने बाद में मेजर गोगोई को सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

3 of 4
Tiger Shroff
फिल्म 'बागी-2' में टाइगर ने रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी का किरदार निभाया है। वह कश्मीर में सेना के कमांडो के रोल में नजर आए हैं और अपनी जीप के आगे मानव ढाल के रूप में एक शख्स को बांध देते हैं ताकि वहां के पत्थरबाज उन पर हमला न कर सकें। फिल्म की कहानी में रॉनी के इस कदम को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया जा रहा है तो वह कहते हैं- 'पत्थर फेंकने तक को ठीक था पर तिरंगे को नहीं जलाना चाहिए था।'
विज्ञापन

4 of 4
Tiger Shroff and Disha Patani
फिल्म के रिलीज के बाद टि्वटर पर इस मसले पर गहमा-गहमी नजर आ रही है। लोग फिल्म के इसी सीन को लेकर एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। लोग कश्मीर की इस पुरानी घटना से मिलते-जुलते मीम सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें