फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा में जमा हुए मजदूरों पर फूटा कमल हासन का गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को कोसा

Wed, 15 Apr 2020 04:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन
देश में जारी लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में मंगलवार को हजारों की संख्या में मजदूर जमा हो गए थे। जिससे देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों को वहां से हटाने के पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद ये मजदूर इधर-उधर हो गए। वहीं अब इन मजदूरों पर साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन ने गुस्सा जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
kamal haasan - फोटो : Social Media
मुंबई में जमा हुए इन लोगों पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस घटना को लेकर सभी सेलेब्स आक्रोष में हैं। तो वहीं अभिनेता कमल हासन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमल ने मामले को लेकर सरकार पर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कमल हासन ने अपने ट्वीट में इन लोगों को 'बम' जैसा बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
कमल हासन - फोटो : Twitter
कमल हासन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बालकनी के सभी लोग जमीन पर कड़ी नजर से देख रहे हैं। पहले दिल्ली और अब मुंबई। प्रवासी संकट इस समय बम जैसे हैं, जिसे डिफ्यूज करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह कोरोना से बड़ा संकट बन सकते हैं। बालकनी सरकार को अपनी निगाहें जमीन पर रखनी चाहिए, जिससे उन्हें पता चलेगा कि जमीन पर क्या हो रहा है।'
 

4 of 5
kamal haasan
कमल हासन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।



गौरतलब है कि मंगलवार को हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर मुंबई के बांद्रा में इस आस में एकत्रित हो गए थे कि लॉकडाउन खुलने के बाद उन्हें अपनी घर वापसी का मौका मिलेगा। लेकिन देखते ही देखते भी़ड़ बढ़ गई और लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस को लाठाचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
सिर्फ कमल हासन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनमें अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, सिंगर और एक्टर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि इस मामले में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसने मुंबई में 'चलो घर की ओर' अभियान चलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें