आमिर खान-केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद खान ने आगे यह बताया था कि आमिर खान ने तब उनसे कहा था कि वह उनकी वीडियो काफी पसंद करते हैं और देखते भी हैं। लेकिन उन्होंने केआरके के वीडियोज के बारे में कुछ भी लिखने के लिए साफ इनकार कर दिया था। केआरके ने दावा किया था कि मैंने आमिर खान से कहा था कि मेरे रिव्यू को इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों ने पसंद आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, राकेश रोशन समेत सभी लोगों शामिल हैं। आप भी इनके बारे में लिख सकते हैं आपको कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन अभिनेता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान ने नहीं लिखा है और इसी वजह से मैं भी नहीं लिख सकता हूं।