जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुबिन नौटियाल की पहचान ज्यादातर रोमांटिक गानों की वजह से रही है। वह कहते हैं, 'हर कलाकार अपने कंफर्ट जोन से निकल कर कुछ नया करने की कोशिश करता है। इस बार मैने भी कुछ अलग करने की कोशिश की है। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर गाने में आत्मा हो, लेकिन यह तभी संभव हो पाता है, जब इसके पीछे गीतकार और संगीतकार की अपनी मेहनत होती है। देखा जाए तो किसी भी गाने में मेरी तो सिर्फ आवाज होती है। अगर गाने में आत्मा आती है तो इसका पूरा क्रेडिट गीतकार और संगीतकार को जाता है।'