फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'नवाब बॉलीवुड को जागीर और आउटसाइडर्स को...’, जानें क्यों सैफ अली खान पर फूटा केआरके का गुस्सा

Sat, 08 Oct 2022 12:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते हैं, जिस पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना रह नहीं पाते। वहीं, अब केआरके ने 'विक्रम वेधा' स्टार सैफ अली खान को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि नवाब बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया है कि सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में उनकी (केआरके) बात की है। फिल्म क्रिटिक ने लिखा, 'सैफ अली खान ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं वास्तव में विक्रम वेधा की कुछ समीक्षाओं (मतलब वह मेरे बारे में बात कर रहा था) को देखकर हैरान हूं। अब ये बाहरी लोग हम बॉलीवुड के लोगों को सिखाएंगे, अच्छी फिल्में कैसे बनाते हैं?' इसके आगे केआरके ने लिखा, 'यानी यह नवाब बॉलीवुड को अपनी जागीर और बाहरी लोगों को कीड़ा मकोड़ा मानते हैं।'

यह भी पढ़ें:- Adipurush Controversy: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के 'राम', आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
 
 
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों ही केआरके ने एलान किया था कि वह फिल्मों का रिव्यू करना छोड़ रहे हैं और 'विक्रम वेधा' आखिरी फिल्म होगी, जिसकी वह समीझा करेंगे। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'विक्रम वेधा देखी। यह पुराना है और निराशाओं का ब्रह्मांड है। कई भोजपुरी फिल्में (जो एक ही विषय पर बनी हैं) इससे काफी बेहतर हैं। सैफ एक नायक के रूप में ठीक हैं और ऋतिक अतिथि रूप में अच्छे हैं। यह समय, धन और ऊर्जा की कुल बर्बादी है।' हालांकि, उन्होंने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है, जिसमें यूजर्स से पूछा है कि कितने लोग चाहते हैं कि वह रिव्यू फिर से शुरू करें।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: सुंबुल और साजिद ने अंकित को बताया 'फ्लॉप', सलमान के नए टास्क के बाद घर में शुरू होगी दुश्मनी?
 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम वेधा' की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो गया है। 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले हफ्ते 58.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 61.27 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें