शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के इस पोस्ट पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही शाहरुख को पर्दे पर देखने के लिए अपना उत्साह भी दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब आपको कोई नहीं रोक सकता। दिल्ली का लड़का, साउथ का तड़का जो सीख रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लव यू जवान।' एक यूजर ने लिखा, 'हम 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'सुनकर अच्छा लगा कि आपने चेन्नई में अच्छा वक्त बिताया। हम साउथ एक्टर्स, डायरेक्टर के साथ आपकी निरंतर साझेदारी चाहते हैं, ताकि भारतीय सिनेमा आगे बढ़े।' आपको बता दें कि 'जवान' के अलावा शाहरुख खान 'पठान' और 'डंकी' में भी नजर आएंगे।