फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए केआरके, आज सुबह ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 06:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई खबरों की मानें तो सीने में दर्द की शिकायत के बाद केआरके को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि केआरके को आज सुबह ही पुलिस ने विवादित ट्वीट मामले में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक अधिकारी के मुताबिक दुबई से आने के बाद केआरके को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें बोरीवली में मजिस्ट्रेट की एक अदालत में पेश किया। इस दौरान जांच के लिए पुलिस ने उन्हें चार दिनों की हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन अदालत ने इस अनुरोध को खारिज करते हुए केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो केआरके के खिलाफ 2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 500 (मानहानि के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में केआरके के खिलाफ पहले ‘लुकआउट सर्कुलर’ भी जारी किया गया था।

विज्ञापन

4 of 4
केआरके
गौरतलब है कि केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले में केआरके की ओर से उनके वकील ने आज ही जमानत की अर्जी लगाई, जिसपर अब 2 सितंबर को सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें