केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स को नहीं हजम हुई केआरके की बात
केआरके सलमान खान से जुड़ी हर बात पर अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने हमेशा सलमान खान को भला-बुरा ही सुनाया है, जिस वजह से अब केआरके के इस ट्वीट को यूजर्स हजम नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आगे बढ़ो भी अब बुढ्ढों ही सुनाई देता है।' बता दें कि केआरके सलमान खान के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज अप्रैल फूल तो नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'सलमान खान से डर लग गया क्या।'