कल्याणजी आनंदजी
उस वक्त एस.डी. बर्मन, हेमंत कुमार, मदन मोहन, नौशाद जैसे संगीतकार हुआ करते थे, ऐसे में कल्याणजी-आनंदजी के लिए अपना मुकाम बना पाना वाकई काफी मुश्किल था। शुरुआत में कल्याणजी ने कल्याणजी वीरजी शाह के नाम से फिल्मों में संगीत देना शुरू किया। उनकी पहली फिल्म 1959 में सम्राट चंद्रगुप्त थी। बाद में उनके साथ आनंदजी जुड़ गए और यही से ये जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के नाम से मशहूर हो गई।