फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि केकलां और इस मिस्ट्री ब्वॉय के बीच बढ़ी नजदीकियां, KISS करते हुए रोमांटिक तस्वीर वायरल

Tue, 03 Sep 2019 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : social media
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि केकलां को अपना नया प्यार मिल गया है। जीहां ऐसा हम नहीं खुद कल्कि का कहना है। बीते रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्कि ने अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही कल्कि ने कुछ ऐसा लिखा जिससे इस बात की चर्चा होने लगी कि कल्कि उन्हें डेट कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : instagram
कल्कि ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिस्ट्री ब्वॉय को किस करती हुई दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कल्कि ने लिखा है, 'हमेशा ही संडे जैसा होता है जब मैं अपने केवमैन (गुफाओं में रहने वाले व्यक्ति) के साथ होती हूं।' इस पोस्ट को देखते ही कल्कि के फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि कल्कि ने अपने पोस्ट में उस शख्स की पहचान जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 5
Kalki Koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। और इसी फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। 

4 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि कोचलीन
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। कल्कि एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन राइटर भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें