कल्कि केकलां
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की ये लगातार दूसरी वेब सारीज है जो एक महिला किरदार पर केंद्रित है। इससे पहले जी5 ने दीया मिर्जा के साथ काफिर सीरीज बनाई थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। भ्रम जी5 की महिला केंद्रित विषय पर बनी दूसरी वेब सीरीज है। वेब सीरीज की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है और इसमें कल्कि के अलावा भूमिका चावला, संजय सूरी, ऐजाज खान, ओंकार कपूर आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं। वेब सीरीज देखने वालों ने इसकी जमकर तारीफ की और कल्कि को एक दमदार किरदार निभाने के लिए बहुत बधाइयां भी दीं।