फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नहीं इस खास जगह पर शादी करेंगे रणबीर-आलिया, वायरल वेडिंग कार्ड के बाद रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 24 Oct 2019 03:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : file photo
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इन दोनों की शगुन सेरेमनी का कार्ड सामने आया था। वायरल कार्ड में दावा किया गया था कि दोनों का शगुन अगले साल की शुरुआत में होगा। हालांकि इस मामले पर आलिया की मां का बयान आया था। वहीं अब आलिया और रणबीर की शादी से संबंधित नई जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है रणबीर और आलिया अगले महीने यानी कि नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
यह दावा आइडीवा वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों इस साल नवंबर में शादी कर रहे हैं। शादी फ्रांस में होगी। शादी के लिए केटरर बुक कर लिया गया है। यहां तक कि रणबीर फैशन डिजाइनर सब्यसाची से कपड़ों को लेकर मीटिंग भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
इस रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और आलिया बाकी सितारों की तरह भारत में शादी नहीं करेंगे। इन दोनों ने शादी के फ्रांस को चुना है और गुपचुप तैयारियां चल रही हैं। हालांकि अब यह रिपोर्ट कितनी सही साबित होती है यह तो वक्त ही बताएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले भी शगुन का एक कार्ड वायरल हुआ था जिसे शादी का वेडिंग कार्ड बताया गया था। 

4 of 5
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
कार्ड के मुताबिक, शगुन सेरेमनी राजस्थान के होटल उमेद भवन से होगी। हालांकि ये कार्ड पूरी तरह से फर्जी था। इसे फोटोशॉप कर बनाया गया था। अब इस कार्ड पर आलिया, उनकी मां सोनी राजदान और मुकेश भट्ट का बयान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'कृप्या इसे मुद्दा ना बनाएं । ये किसी शरारती तत्वों द्वारा बनाया गया है ।' वहीं आलिया के अंकल यानी महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट ने कहा, 'आलिया ऊटी में सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं ।'

नोट- अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- निक को बार-बार पीछे से छू रही थी फैन, मना करने के बाद भी नहीं मानी तो भड़के प्रियंका के पति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें