फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने सबके सामने लगा दी कपिल शर्मा की क्लास, वरुण ने खोल दिया सलमान का सीक्रेट

Sun, 14 Apr 2019 12:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म के रिलीज से पहले सभी स्टारकास्ट इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।  इसी के तहत फिल्म के कलाकार आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
इस दौरान पूरी स्टारकास्ट ने कपिल शर्मा के साथ जमकर मौज मस्ती की। एपिसोड के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें वरुण और आलिया की जोड़ी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही। केवल फिल्म में ही नहीं कपिल के शो में भी दोनों की जोड़ी कमाल की लगी।
विज्ञापन

3 of 5
varun, alia - फोटो : social media
कपिल शर्मा, वरुण और आलिया को एक टास्क देते हैं जिसमें मुगल-ए-आजम का एक सीन करने के लिए कहा जाता है। टास्क के दौरान आलिया अनारकली बनती हैं जो अपनी हाजिर जवाबी से कपिल का मुंह बंद कर देती हैं। वहीं आलिया शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताती हैं कि किस तरह माधुरी दीक्षित के सामने वो नर्वस थीं। कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया के लिए उन्होंने एक साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

4 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
वरुण धवन एक किस्सा शेयर करते हुए बताते हैं कि एक बार वो सलमान खान के घर पहुंचे और देखा कि उनके घर पर एलोवेरा के पेड़ लगे हैं। सलमान से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि आखिर उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है। तब सलमान ने उन्हें एक एलोवेरा का पेड़ दिया और बताया कि इसका जेल हर दिन चेहरे पर लगाएं। सलमान के सलाह के बाद वरुण आज भी उन्हें फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalank - फोटो : instagram
कलंक की बात करें फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 22 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें