फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kakuda Screening: 'काकूदा' की स्क्रीनिंग में पति जहीर संग पहुंचीं सोनाक्षी, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद

Thu, 11 Jul 2024 12:48 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काकुड़ा स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख की फिल्म 'काकूदा' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। 'काकूदा' की कहानी उत्तर प्रदेश में मथुरा के रतोडी गांव के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं, इसके प्रीमियर से पहले निर्माताओं ने मुंबई में इसकी भव्य स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के पति और अभिनेता जहीर इकबाल समेत कई सितारे शिरकत करते देखे गए। रेड कार्पेट पर पोज देकर इन हस्तियों ने स्क्रीनिंग में चार चांद लगा दिए-
विज्ञापन

2 of 5
काकुड़ा स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'काकूदा' की स्क्रीनिंग पर धमाकेदार एंट्री करते हुए देखा गया। वहीं, जहीर एक प्यारे पति की तरह उनका समर्थन करने के लिए उनके साथ थे। सोनाक्षी सिन्हा सफेद शर्ट और काले सूट में हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं। साथ ही जहीर बेज कलर की फंकी शर्ट और व्हाइट जींस में बेहद कूल नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
काकुड़ा स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के अभिनेता रितेश देशमुख को रेड कार्पेट पर स्वैग बिखेरते देखा गया। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए रितेश ने पर्पल कलर की शर्ट चुनी थी। साथ ही उन्होंने इसे व्हाइट जींस के साथ पेयर किया था। अभिनेता साकिब सलीम ने भी अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 

Fly Me To The Moon Review: स्कारलेट जोहानसन की ऑस्कर विनिंग अदाकारी, सिनेमा के सॉफ्ट पॉवर का यही है असली सबक

4 of 5
काकुड़ा स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंजा' की अभिनेत्री शरवरी वाघ भी 'काकूदा' देखने पहुंचीं। ब्लैक वी नेक बॉडीकॉन ड्रेस में शरवरी काफी खूबसूरत लगीं। साथ ही उन्होंने प्यारी सी मुस्कान के साथ पैप्स के कैमरों के लिए पोज भी दिए। 

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई पूजा, संजय दत्त और धोनी समेत कई हस्तियां पहुंचीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काकुड़ा स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मुंजा' फिल्म के अभिनेता अभय वर्मा को भी रेड कार्पेट पर पोज देते देखा गया। साथ ही 'इश्क विश्क रिबाउंड' फिल्म के अभिनेता जिब्रान खान ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। व्हाइट शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पैंट में अभिनेता का लुक देखते ही बना। 

BB OTT 3: लवकेश के भड़काने पर अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़? घर से बेघर होते ही मुनीषा खटवानी ने खोले कई राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें