फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। सोशल मडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने अपने पिता की तस्वीरें शेयर की हैं। अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'खत्म ना होने वाले इस प्यार के लिए शुक्रिया... हैप्पी फादर्स डे... लव यू पा।'
विज्ञापन
2 of 6
काजोल पिता शोमू मुखर्जी के साथ
एक्ट्रेस काजोल ने पिता शोमू मुखर्जी के साथ वाली इस तस्वीर के साथ फादर्स डे की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'सभी को हैप्पी फादर्स डे।'
विज्ञापन
3 of 6
सोनम कपूर और अनिल कपूर
सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के साथ वाली बचपन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 'मेरे रोल मॉडल पिता ही मेरे लिए सबसे बड़े गिफ्ट हैं।
4 of 6
धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल
'रेस 3' से कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने धर्मेंद्र और सनी देओल के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'आपके साथ हर दिन फादर्स डे है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आप जैसे पिता मिले।'
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार की बेटी नितारा
अक्षय कुमार ने फादर्स डे पर लिखा, 'मेरी बेटी ने मुझसे पंखों वाला यूनिकॉर्न मांगा था, कोई सुझाव दें।'