फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में ही सलमान की रेस 3 ने रचा इतिहास, शाहरुख और रणबीर को पीछे छोड़ दर्ज किया ये रिकॉर्ड

Sun, 17 Jun 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RACE 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को रिलीज हुए दो दिन बीत चुका है। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने दो दिनों में 67.13 करोड़ की कमाई कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रेस-3
दिलचस्प बात ये है कि ये कमाई तब हुई है जब फिल्म को लेकर न तो अच्छे रिव्यूज आए हैं और ना ही आॅडियंस के रिएक्शन बढ़िया हैं। पहले दिन फिल्म ने 29.17 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 38.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। कुल मिलाकर फिल्म ने 67.13 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि तीन दिन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
jab harry met sejal - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा फिल्म के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। सलमान की रेस 3 ने बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के ऑल टाइम कलेक्शन को महज दो दिन में ही पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस कुल 62.50 करोड़ रुपये रहा था।

4 of 5
जग्गा जासूस चोरी
वहीं रेस 3 ने रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ते हुए उनकी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के ऑलटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। फिल्म ने कुल 53.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और यह फिल्म रणबीर के करियर के लिए भी खराब साबित हुई थी। रेस 3 ने दो दिन के कलेक्शन में ही रणबीर को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3
'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें