ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से किनारा कर लिया है। अब वो बतौर लेखक काम करती हैं। अपनी लेखनशैली से ट्विंकल ने खूब शोहरत बटोरी। ट्विंकल ने कुछ फिल्में कीं लेकिन उस तरह की सफलता नहीं मिलने के बाद वो ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर हो गईं। हालांकि 46 वर्षीय ट्विंकल खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उनके चेहरे की रौनक ये साफ बयां करती है।