युवा
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
युवा (2004)
इस फिल्म को मणि रत्नम ने हिंदी और तमिल भाषा में एक साथ बनाया। फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन, ईशा देओल, करीना कपूर और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। जबकि इसके तमिल वर्जन को 'आयथा एझूठु' के नाम से बनाया गया जिसमें सूरिया, आर माधवन, सिद्धार्थ, त्रिशा कृष्णन, मीरा जैसमिन और ईशा देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म कुछ छात्रों के राजनीति में कदम रखने की कहानी है। इस फिल्म को भी मणिरत्नम ने खुद लिख कर निर्देशित किया है और खुद ही इसका निर्माण भी किया है। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए भी फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।