फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने ठुकराई 'गदर' तो जूही ने सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' को कहा NO, ठुकराए हुए किरदारों की वजह से स्टार बने ये सितारे

Mon, 08 Jun 2020 09:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल, जूही - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी सितारों का तारीख न होने की समस्या या स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से फिल्म को ना कहना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कई बार फिल्मों को ना कहना बाद में इन्हीं पर भारी पड़ता है। काजोल ने अपने समय में सुपरहिट फिल्म 'गदर' को रिजेक्ट किया था, तो वहीं जूही चावला ने 90 के दशक की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' को ना कह दिया। ऐसे ही एक नजर उन सितारों पर जिनकी ठुकाराई फिल्मों से कोई और स्टार बन गया।
विज्ञापन

2 of 6
saif ali khan

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वो लवर ब्वॉय नहीं लगते। बाद में इस फिल्म ने शाहरुख को एवरग्रीन लवर ब्वॉय बना दिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने दिल चाहता में आमिर खान वाले किरदार को यह कहकर ठुकराया था कि वो मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करते। हालांकि आमिर भी मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करते थे लेकिन उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी और देखिए आज भी ये फिल्म यादगार मानी जाती है।

4 of 6
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

काजोल

काजोल को गदर ऑफर हुई थी लेकिन किसी कारण से वह ये फिल्म नहीं कर पाईं, बाद में इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया। फिल्म के बारे में बताने की शायद जरुरत नहीं पड़ेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : instagram

करीना कपूर

हम दिल दे चुके सनम के लिए करीना कपूर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी, लेकिन करीना ने फिल्म करने से इनकार किया और फिल्म ऐश्वर्या राय की झोली में आ गिरी। करीना ने संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामलीला' को भी ठुकरा दिया था। फिल्म हिट हुई और रणवीर और दीपिका की तारीफ भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही - फोटो : Twitter

जूही चावला

जूही चावला ने अपने करियर में ‘दिल तो पागल है’ और ‘राजा हिन्दुस्तानी’ को रिजेक्ट किया। जूही चावला के मना करने के बाद ये दोनों फिल्में करिश्मा कपूर को ऑफर हुई। दिल तो पागल है के लिए करिश्मा को नेशनल अवार्ड भी मिला था। जूही ने बताया था कि उन्होंने कई अच्छी फिल्में अपने ईगो के कारण हाथ से जाने दिए, और वह फिल्में सुपरहिट हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें