फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को लेकर किया था ये बड़ा फैसला, आखिर क्या थी 'वो' बात

Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल हमेशा अपने बच्चों को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं। दोनों ने ही बच्चों को ग्लैमर और मीडिया वर्ल्ड से काफी दूर रखा हुआ है ताकि दोनों की परवरिश अच्छे से हो सके। बेटी न्यासा और बेटे युग को लेकर अजय भी केयरिंग फादर का रोल निभाते हैं। वह हर जगह अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं। इन सबके बीच भी काजोल ने अजय से बिना पूछे बेटी न्यासा को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अजय को इसके बारे में बताना जरूरी समझा। 
विज्ञापन

2 of 7
खबर है कि कि अजय देवगन और काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर भेज दिया है। न्यासा का एडमिशन सिंगापुर के एक बोर्डिंग स्कूल में कराया गया है। सूत्रों की मानें तो बेटी से मिलने के लिए अजय देवगन और काजोल सिंगापुर भी गए थे। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि न्यासा को विदेश भेजने के बारे में पहले उन्होंने अजय को नहीं बताया था। यह फैसला काजोल ने अकेले ही लिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
हालांकि बाद में काजोल ने इसे अजय को बताना जरूरी समझा। उन्हें लगा कि अजय भी इस बारे में अपनी राय रख सकते हैं। काजोल के अनुसार वह न्यासा को ज्यादा समझती हैं इसलिए उनके बारे में अच्छा ही सोचेंगी। काजोल ने बतायाथा  कि इस फैसले को सुनकर अजय देवगन हैरान रह गए थे। उन्हें काजोल की बात पर यकीन नहीं हो रहा था।

4 of 7
इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि खुद से अपने बच्चे को दूर करना हर माता-पिता के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि बाद में समझ आता है कि इसमें ही बच्चे की भलाई है। काजोल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल की घड़ी थी लेकिन मुझसे भी ज्यादा मुश्किल अजय के लिए था। वह एक काफी केयरिंग फादर हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
काजोल ने बताया- 'मैंने घर से दूर रहकर बोर्डिंग स्कूल से ही पढ़ाई की है। यहां तक मेरी मां (तनुजा) और बहन ( तनीषा मुखर्जी) ने भी बोर्डिंग स्कूल में ही पढ़ाई की है। एक माता-पिता के तौर पर हमें अपने बच्चों के लिए यह करना पड़ता है क्योंकि बच्चों की इसमें भलाई होती है और हमारे लिए यह कष्टदायी होता है।'
विज्ञापन

6 of 7
ajay devgan, kajol - फोटो : ajay devgan, kajol
कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। काजोल दो बच्चों की मां हैं, न्यासा और युग। काजोल दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें पता होता है कि कब बच्चों को डांटना है और कब उन्हें प्यार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय देगवन, काजोल
काजोल ने बताया कि लोगों की अंटेशन से बच्चे समय से पहले ही समझदार हो जाते हैं लेकिन उन्हें एक स्टारकिड्स के तौर पर अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी की आजादी होनी चाहिए।' आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की शादी करीब 19 साल पहले हो गई थी। उन दोनों के 2 बच्चे हैं, एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें