फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काजोल ने शाहरुख खान को बताया सबसे समझदार अभिनेता, साझा किया फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Tue, 27 Jun 2023 02:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' का चार्टबस्टर गाना 'जाती हूं मैं' अभी भी एक प्रतिष्ठित नंबर बना हुआ है। काजोल ने अब उस गाने के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्हें नहीं पता था कि गाने के साथ क्या किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उन्हें सबसे समझदार इंसान बताया।

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखा गया था 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना? जानिए क्यों

 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान , काजोल - फोटो : social media
राजेश रोशन के जरिए रचित इस गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की थी। हाल ही में दिए साक्षात्कार में काजोल से पूछा गया कि गाना बनाने के पीछे क्या कारण था, जिसे बहुत ही अच्छे से तैयार किया गया। इस पर काजोल ने कहा कि उन्हें गाने के डिजाइन के बारे में ज्यादातर जानकारी नहीं थी और उन्होंने वही किया, जो उन्हें करने के लिए कहा गया था।

Shahana Goswami: 'नीयत' की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं शहाना गोस्वामी, अपने रोल के बारे में कही यह बड़ी बात

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान , काजोल - फोटो : social media
काजोल ने कहा कि यह शाहरुख ही थे, जिन्होंने उन्हें गाना करने में सहज बनाया। शाहरुख बस यह समझ लेते हैं कि महिलाएं क्या करने में ठीक या असहज होती हैं। गाने को अच्छी तरह से किया गया था, जिसका श्रेय शाहरुख को जाता है। काजोल ने कहा कि मुझे कुछ भी पता नहीं था कि क्या किया जा रहा है। शूट से पहले मुझसे कहा गया था कि यह करना, वह करना है और मैंने वैसा ही किया। बहुत मुश्किल से किया, लेकिन किया। मैं शाहरुख के बारे में एक बात कहूंगी कि वह अभी भी सबसे समझदार सह-कलाकारों में से एक हैं, क्योंकि वह समझते हैं कि एक महिला के लिए क्या करना और क्या नहीं करना असहज है और वह उस काम को करने में आपको सबसे अधिक सहज बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।

Gadar 2: 'जीते' के किरदार के लिए उत्कर्ष शर्मा ने पढ़ा उर्दू का पाठ, सेट पर रोज रखी जाती थी स्पेशल पाठशाला

4 of 5
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं कहूंगी कि मैंने अपने पूरे करियर में जिन अभिनेताओं के साथ काम किया है, उनमें वह सबसे ज्यादा समझदार हैं। वह वास्तव में यह समझते हैं और सोचते हैं कि ऐसा करना महिलाओं लिए आरामदायक नहीं है और यह ठीक है। मैं इसे जितना संभव हो, उतना आरामदायक बनाने का कोई रास्ता निकालूंगा।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कल रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले', फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो वह अगली बार नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई देंगी। इसमें चार लघु फिल्में शामिल हैं, जिनका निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष ने किया है। यह 29 जून को रिलीज होगी। साथ ही काजोल जल्द ही 'द गुड वाइफ' के हिंदी रूपांतरण 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे।

Arijit Singh: 'पसूरी नू' गाने को लेकर ट्रोल हो रहे अरिजीत ने बताई इसे रीक्रिएट करने की वजह, दिल जीत लेगा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें