फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि उत्सव में बहन संग दिखीं काजोल, रैप पर नाचते अमिताभ की तस्वीरें वायरल, पांच खबरें

Sat, 05 Oct 2019 04:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
परिवार संग काजोल ने की दुर्गा पूजा
आम से लेकर खास तक हर कोई दुर्गा पूजा में रंगा नजर आ रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी परिवार संग शुक्रवार रात को दुर्गा पूजा की। वह मुंबई में दुर्गा पूजा के लिए लगे पंडाल में बहन, मां सहित करीबियों के साथ माता के दर्शन करने पहुंचीं। रेड ड्रेस में काजोल काफी खूबसूरत दिख रही थीं। दुर्गा पूजा के दौरान की तस्वीरों को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। काजोल के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मामांगम - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ममंगम का टीजर रिलीज
साउथ सिनेमा की बहुर्चिचत फिल्म ममंगम का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता ममूटी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का दर्शक और ममूटी के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एक मिनट 30 सेकेंड का टीजर हर किसी का दिल जीत लेगा। इस फिल्म का निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है। फिल्म ममंगम तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala mumbai
पालतु कुत्ते के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर 
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने पालतु कुत्ते के साथ तस्वीर साझा की है। उनके इस कुत्ते का नाम ब्रॉन्ज है। इस तस्वीर में सोनाक्षी और उनका कुत्ता एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
जरीन खान की पहली पंजाबी फिल्मी का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड के बाद अब अभिनेत्री जरीन खान पंजाबी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म का नाम डाका है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान काफी समय से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। बॉलीवुड में उन्हें अभी तक कोई खास सफलता हासिल नहीं हो सकी। ऐसे में उन्होंने पंजाबी फिल्में करने का मन बनाया है। फिल्म डाका में जरीन खान के साथ पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका मेें दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
नैजी के रैपर पर नाचे अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरेें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में वह रैपर की तरह हाथ हिलाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मशहूर रैपर नैजी शेख भी मौजूद थे। इस दौरान नैजी हाइजीन और सफाई पर रैप कर रहे थे, उनका रैप देख अमिताभ बच्चन खुद को रोक नहीं पाए और डांस करते हुए रैपर की तरह हिलाने लगे। अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों को नैजी ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें