फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल पहले अभिषेक की करिश्मा से टूट गई थी सगाई, आज भी पिता का ऐसे रखते हैं ख्याल

Sat, 05 Oct 2019 03:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan, Randhir and Karisma Kapoor - फोटो : twitter
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की राहें 16 साल पहले ही अलग हो चुकी हैं। अभिषेक अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं तो वहीं करिश्मा भी दोनों बच्चों के साथ हंसी खुशी जीवन जी रही हैं। इस बीच हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट पर अभिषेक और करिश्मा के पिता मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर स्पॉट हुए। यह दोनों सितारे निर्देशक जेपी दत्ता के जन्मदिन के जश्न में शरीक होने गए थे। इस दौरान अभिषेक ने रणधीर कपूर का इस तरह से ख्याल रखा कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Abhishek Bachchan and Randhir - फोटो : instagram
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणधीर व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं। अभिषेक वीडियो में एयरपोर्ट स्टॉफ से रणधीर को कार तक कैसे ले जाना है और ध्यान रखने की बात कह रहे हैं। इसके बाद अभिषेक रणधीर से कुछ कहते हैं और वहां से चले जाते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor - फोटो : file photo
इस वीडियो में अभिषेक कपूर का इस तरह रणधीर का ध्यान रखना यूजर्स को पसंद आया और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो इस वजह से भी काफी चर्चा में है क्योंकि रणधीर की बेटी करिश्मा से पहले अभिषेक की शादी होने वाली थी। हालांकि सगाई के बाद यह रिश्ता टूट गया। खास बात है कि अभिषेक की बहन श्वेता की शादी कपूर खानदान में ही हुई है। 

4 of 5
Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan - फोटो : file photo
इंडिया टुडे वेबसाइट के मुताबिक साल 1997 में श्वेता बच्चन की निखिल नंदा से शादी होने के बाद अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे के करीब आ गए थे। इन दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया इसके बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी ने साल 2002 में 60वें जन्मदिन पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई का एलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karisma kapoor
इसके बाद साल 2003 में इन दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं और सगाई टूट गई। हालांकि कभी भी इसकी वजह सामने नहीं आई। अभिषेक से ब्रेकअप के बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। करिश्मा संजय कपूर से तलाक ले चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: शेफाली ने गोविंदा की भांजी के तलाक पर किए थे कमेंट्स, भाभी बोलीं-शादी नहीं तो..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें