फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल-अजय के बारे में कहते थे लोग, चंद दिनों तक ही टिकेगी शादी, 20 साल बाद भी ऐसे...

Sun, 04 Aug 2019 04:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media

5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया। काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
kajol ajay devgn
काजोल ने एक्टर अजय देवगन से शादी की है। 24 फरवरी 1999 को दोनों की शादी हुई थी। 2001 में काजोल ने एक बेटी को जन्म दिया और उसके फिर उसके बाद फिल्मों में उनकी उपस्थिति कम सी हो गई। हालांकि अब एक बार फिर वो फिल्मों में एक्टिव हो गई हैं। साल 2010 में वो एक बेटे की मां बनीं जिसका नाम रखा गया युग। 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरू हुआ तो अजय ने बताया था, मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरू हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया। काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुना था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे।

4 of 5
ajay devgn, kajol - फोटो : Koffee with Karan

अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन इस समय दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अजय देवगन ने काजोल से जुड़ा एक राज खोला था। उन्होंने बताया कि काजोल दिन भर ऑनलाइन शॉपिंग करती रहती है, जिनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक होती है। रोज घर पर करीब 7 से 8 पार्सल आते हैं और जब वह घर पहुंचते हैं तो काजोल उन्हें कीमत बताते हुए हर चीज के बारे में बताती हैं कि उन्होंने उसे कितने सस्ते में खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol, Ajay

शादी के 20 साल बाद भी इस कपल की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अजय ने एक बार कहा था- मैं और काजोल बहुत कूल कपल हैं। हम साथ में ऐसी बॉन्डिंग शेयर करते हैं जिसमें एक दूसरे को सहजता से ये बता सकते हैं कि हमारे मन में क्या है और हम क्या चाह रहे हैं। हम चाहें घर पर हों या बाहर हों, हम ऐसे ही रहते हैं। काजोल फिल्मों में अजय देवगन, बॉबी देओल, सलमान खान और कई अन्य अभिनेताओं के साथ दिखाई दी लेकिन काजोल और शाहरुख की जोड़ी हिट रही है। इस जोड़ी ने एक साथ कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें