काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है। हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म 'Minsaara Kannavu' में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था। सिनेमा में अपना खास योगदान देने के लिए काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।