काजोल बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शामिल हैं, जिन्होंने 90 के दशक में जवान होने वाली पीढ़ी को प्यार करना सिखाया है। 90 और 2000 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर कपल की फेवरेट रही है। हर लड़की ने चाहा है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शाहरुख जैसा है और हर लड़के की ख्वाहिश काजोल जैसी लड़की। काजोल आज 42 साल की हो रही हैं। काजोल की एक्टिंग तो उनको दूसरी हीरोइनें से अलग करती ही है, एक और चीज उनको दूसरी हीरोइनों के मुकाबले खास बनाती है और ये है उनकी खूबसबरती।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
2 of 10
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में एक बहुत पुरानी सोच है कि हीरोइन का करियर 5-7 साल का होता है। कोई हीरोइन बहुत चली तो 10 साल। कहा जाता है कि हीरोइन अपनी एक्टिंग से कम और खूबसूरती से ज्यादा चलती है और इसीलिए 30 की हुई तो बस फिल्में मिलना बंद और शादी के बाद तो फिल्म के बारे में सोचना भी मत।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
3 of 10
काजोल ने अपनी जिंदगी में खूबसबरती की नई परिभाषा बनाई है। जब काजोल 1992 में सिनेमा के पर्दे पर पहली बार नजर आईं तो कुछ मैगजीन ने यहां तक लिखा कि उनको मौका सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि वो तनुजा की बेटी हैं और एक बड़े फिल्मी खानदान से आती हैं। 1993 में उनकी 'बाजीगर' आई और 1995 में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'करन-अर्जुन'।
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
4 of 10
'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'करन-अर्जुन' जैसी फिल्मों ने काजोल को स्टार बना दिया। सांवली सी काजोल दर्शकों की चहेती बन गई। 90 के दशक के आखिर में जब उनका करियर अपने उरूज पर था, तभी उनको अजय देवगन से प्यार हो गया। दोनों ने फैसला कर लिया वो शादी करेंगे।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
5 of 10
1999 में काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली। 1998 में काजोल को 'कुछ कुछ होता है' के लिए बेस्ट एकट्रैस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 1998 में हीं 'प्यार तो होना ही था' और 'दुशमन' के लिए उनको फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस का नोमिनेशन मिला। 1999 में उन्हें 'हम आपके दिल में रहते हैं' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस का नोमिनेशन मिला। ऐसे में कईयों को काजोल का करियर के पीक पर शादी करने का फैसला चौंका गया।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
6 of 10
- फोटो : instagram
शादी के बाद 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपरहिट फिल्म से उन्होंने अपना दम दिखाया लेकिन एक बात और जे सबका जिसनें सबका ध्यान खींचा वो थी काजोल की खूबसूरती। 1992-93 की काजोल से 2001-02 की काजोल कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गईं। काजोल ने फिल्मों से दूरी बनानी शुरू की तो सबको लगा कि अब तो वो परिवार ही पालेंगी।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
7 of 10
- फोटो : instagram
2001 में 'कभी खुशी कभी गम' जैसी हिट देने के बाद वो फिल्मी पर्दे से दूर हो गईं। शायद ही किसी के जहन में ये बात हो कि काजोल के करियर की सबसे शानदार प्रफॉर्मेंस अभी बाकी है। 2006 में काजोल ने 'फना' से वापसी की। काजोल के साथ आमिर खान थे। अंधी कश्मीरी लड़की जूनी अली बेग के किरदार में काजोल ने कमाल कर दिया। काजोल को इस रोल के लिए एक बार फिर फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस अवार्ड मिला। कश्मीरी लड़की के रोल में काजोल बला की खूबसूरत लगीं। फिल्मी पंडित भी हैरान रह गए कि दो बच्चों की मां काजोल इतनी जबरदस्त वापसी कैसी कर गईं।
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
8 of 10
2010 में लंबे वक्त बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर साथ आई, फिल्म थी 'माई नेम इज खान'। एक बार फिर 36 की हो चुकी काजोल अपने अभिनय के दम पर फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रैस का अवार्ड जीत ले गईं।
बढ़ती उम्र के साथ जवान होती जा रही हैं काजोल
9 of 10
2010 के बाद काजोल ने परिवार को ही ज्यादा वक्त दिया, लेकिन शाहरुख के साथ काम करने का मोह एक बार फिर उन्हें पर्दे पर खींच लाया। 2015 में वो 'दिलवाले' में नजर आईं। शाहरुख के साथ उनके रोमांस ने दर्शकों को 1995 में आई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के राज और सिमरन की याद दिला दी।
काजोल 42 की हो गई हैं, लेकिन आज भी वो पर्दे पर हीरो संग रोमांस करती नजर आती हैं। वो अगर फिल्म में हों तो 25 साल की हीरोइन भी फिल्म साइन करने से डरती हैं कि कहीं सारा क्रेडिट काजोल को ही तो नहीं मिल जाएगा। काजोल को देखकर हर कोई यही कहता है कि 42 की उम्र में वो 21 साल की दिखती हैं, और अपने हर बर्थडे पर वो जवान कैसे हो जाती हैं?