'बेटा, लड़की क्या मिली, दोस्त को भूल गया' दोस्तों के बीच इस तरह की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं। कुछ ऐसा ही मामला अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन का है, जो गर्लफ्रेंड के लिए किराए पर रहने को तैयार है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड मिली तो अनिल कपूर को भूल गए बेटे हर्ष
2 of 6
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन इन दिनों चर्चाओं में हैं। इसकी वजह उनकी पहली फिल्म 'मिर्जिया' है। मिर्जिया का ट्रेलर रिलाज होने के बाद हर्षवर्धन को तारीफें भी मिल रही हैं। एक तरफ अनिल कपूर लगातार इस कोशिश में हैं कि हर्षवर्धन का डेब्यू बढ़िया से हो जाए और दूसरी ओर हर्ष ने पापा के घर से अपना सामान पैक कर लिया है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड मिली तो अनिल कपूर को भूल गए बेटे हर्ष
3 of 6
दरअसल हर्षवर्धन ने इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'मिर्जिया' की शूटिंग तकरीबन पूरी कर चुके हैं। उन्होंने दूसरी फिल्म साइन की हैं। बताया जा रहा है कि हर्ष ने जो दूसरी फिल्म साइन की हैं उसका नाम है 'भावेश जोशी'। ये फिल्म है मिडिल क्लास परिवार के लड़के की कहानी है। ये फिल्म ही हर्ष के घर बदलने की वजह बनी।
गर्लफ्रेंड मिली तो अनिल कपूर को भूल गए बेटे हर्ष
4 of 6
हर्षवर्धन एक मिडिल क्लास के लड़की की जिंदगी को करीब से समझना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने पापा का बंगला छोड़ दो कमरों वाला एक फ्लैट किराए पर ले लिया है। कहा तो यही जा रहा है कि हर्ष अपने किरदार के लिए ये सब कर रहे हैं लेकिन मामला कुछ और भी है।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड मिली तो अनिल कपूर को भूल गए बेटे हर्ष
5 of 6
हर्ष के इस नए फ्लैट में वो अकेले नहीं होंगे बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी साथ में होंगीं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि हर्ष ने किरदार में ढलने के नाम पर पापा से अलग रहने की परमिशन लेकर गर्लफ्रेंड के साथ रहने का रास्ता साफ कर लिया है।
हर्षवर्धन की नई फिल्म 'भावेश जोशी' के निर्देशक आदित्य मोटवानी हैं। आदित्य ने फिल्म में मुख्य किरदार के लिए पहले इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी मुलाकात की थी, लेकिन इन दोनों से बात ना बनने पर ये फिल्म हर्षवर्धन की झोली में आ गई।