फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल राघवानी के इन 5 भोजपुरी गानों ने मचाया गदर, 'छलकता हमरो जवनिया' ने तो तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Sun, 21 Jul 2019 06:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BP Badhal Ba
बीती 20 जुलाई को (Bhojpuri Cinema) भोजपुरी सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने आपना जन्मदिन मनाया। काजल ने अपनी फिल्मों और वीडियो सॉन्ग के जरिए दर्शकों के दिल में खूब जगह बनाई है। काजल की गिनती भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। खासकर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब सराहा जाता है, क्योंकि फिल्मों और गानों में दोनो की केमेस्ट्री लाजवाब होती है। इस मौके पर आइए आपको सुनाते हैं काजल राघवानी पर फिल्माए ये सुपरहिट भोजपुरी गाने...
Trending Videos
विज्ञापन

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बलम जी लव यू' का गाना 'बीपी बढ़ल बा' भोजपुरी दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस गाने को अब तक 21,470,672 लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना 'सज संवर के' भी खूब सुना जाता है। ये गाना 'मुकद्दर' फिल्म का है। भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' में काजल और खेसारी की जोड़ी है। 'मुकद्दर' फिल्म के गाने 'सज संवर के' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं, और इसके म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है।

काजल राघवानी और खेसारी की फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' के सॉन्ग 'सरसो के सगिया' आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। 'सरसो के सगिया' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. म्यूजिक मधुकर आनंद का है और लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।
विज्ञापन

ये गाना खेसारी लाल यादव की 'दुलहिन गंगा पार की' फिल्म का गाना 'जवानी लेके उड जाई कौवा' है। गाने में खेसारी और काजल का धमाकेदार डांस और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा का अब तक का सबसे सुपरहिट गाना 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा' को यूट्यूब पर लगभग 28 करोड़ से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और पवन सिंह (Pawan Singh) की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। आज भी ये गाना डीजे पर डांस करने के लिए पहले नंबर पर होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें