फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने शेयर की शादी के बाद की अनदेखी तस्वीर, बहन, पति और दोस्तों संग मुस्कुराती नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 26 Nov 2020 05:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा का जाना पहचाना नाम काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में रहीं हैं। अब शादी के करीब एक महीने बाद उन्होंने अपनी शादी की आफ्टरपार्टी सेलिब्रेशन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपनी बहन और दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल ने पिछले महीने 30 अक्तूबर को ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की है। शादी के बाद काजल ने अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। शादी के बाद काजल की वेडिंग आफ्टर पार्टी भी हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब काजल ने एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में काजल के साथ उनके पति गौतम किचलू, बहन निशा और कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। तस्वीर में काजल और गौतम बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal
इस तस्वीर को साझा करते हुए काजल ने अपनी शादी में योगदान देने वाली ईवेंट कंपनी वालों का भी शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इन दिनों काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ अपना हनीमून पीरियड एन्ज्वॉय कर रही हैं। काजल मालदीव्स से अपनी कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
हाल ही में काजल ने अपने हनीमून से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो पूल में बैठकर नाश्ता करते हुए नजर आई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने अंडर वॉटर डाइविंग की भी कई तस्वीरें साझा कीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की CBI जांच की याचिका को किया खारिज, कहा- 'पुलिस से संपर्क करें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें