फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल के घर शुरू हुईं शादी की तैयारियां, बहन के साथ की 'पजामा पार्टी', देखें तस्वीरें

Wed, 28 Oct 2020 05:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
बॉलीवुड में कई दिनों से लगातार खुशखबरियां आ रही हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं हैं। वहीं अब सिंघम फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल के घर में शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram: kajalaggarwalofficial
अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। अब काजल के घर पर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में काजल ने अपनी बहन के साथ पजामा पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल ने अपनी बहन निशा अग्रवाल के साथ 'पजामा पार्टी' की है। जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजल ने लिखा है, 'आखिरी दो दिन मिस काजल अग्रवाल के रूप में। हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ चिलिंग।'
 

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
इससे पहले काजल ने दशहरे के अवसर पर अपने होने वाले पति गौतम किचलू के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में काजल और गौतम की जोड़ी कमाल की लग रही थी। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन के जरिए काजल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram- @kitchlug
बता दें कि काजल 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक दिन पहले यानी कि 29 अक्तूबर को काजल के घर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी होगी। ये सेरेमनी वर और वधु दोनों पक्ष की एक साथ ही होगी। अपनी शादी के बारे में काजल ने छह अक्तूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था। जिसके बाद उनके फैंस बेहद खुश हुए थे और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।

पढ़ें: मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला करने वाले शख्स की हुई पहचान, अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेत्री
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें