फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवी मल्होत्रा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, कहा- 'यही है फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई'

Wed, 28 Oct 2020 04:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @kanganaranaut @malvimalhotra
सोमवार अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा के ऊपर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद मालवी को आनन- फानन में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालवी के दोनों हाथ और पेट पर चाकू से तीन वार किए जिसमें मालवी बुरी तरह से घायल हो गईं। अब मालवी के सपोर्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत उतरी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
दरअसल मालवी पर हमला करने वाले शख्स योगेश महिपाल ने खुद को कथित रूप से फिल्म निर्माता बताया था। योगेश मालवी से शादी करना चाहता था लेकिन मालवी ने योगेश को इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर योगेश ने मालवी पर हमला कर दिया। अब कंगना ने मालवी पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने मामले को महिला आयोग से संज्ञान में लेने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'यही तो फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है। नए कलाकारों संग जो छोटे शहरों से आते हैं, उनके साथ ऐसा ही किया जाता है। नेपो किड खुद को कितना भी डिफेंड क्यों ना कर लें, लेकिन कितनों को चाकू से मारा गया है? कितनों का रेप हुआ है? कितनों को मारा गया है।'

4 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने मालवी को सपोर्ट करते हुए महिला आयोग से मामले को संज्ञान में लेने की अपील की है। कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मालवी मैं आपके साथ खड़ी हूं। मुझे पता चला है कि अभी आपकी स्थिति क्रिटिकल है। मैं आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं और रेखा शर्मा (महिला आयोग की अध्यक्ष) से अपील करती हूं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
बता दें कि हाल ही में पुलिस ने बताया है कि मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पालघर जिले में वसई के एक अस्पताल में आरोपी का पता चला है। पुलिस को ये पता चला है कि यहां आरोपी योगेश महिपाल अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में उपचार करा रहा है।'

पढ़ें: काजल अग्रवाल के घर शुरू हुआ प्री-वेडिंग बैश, बहन के साथ की 'पजामा पार्टी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें