अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस साल अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के अलावा काजल ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। काजल 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि काजल बॉलीवुड में अपना जलवा नहीं बिखेर सकीं लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में करोड़ो में फीस चार्ज करने वालीं काजल ने बीते दिनों बताया था कि अब वह अच्छे प्रोजक्ट अपने खाते में जोड़ने के लिए आधी फीस कर देंगी।
अपनी फिटनेस से लेकर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए काजल हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। काजल एक साल में 14 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं। फिल्मी करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल अग्रवाल एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके करियर, संपत्ति और वैवाहित जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें ....