फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies Remake: साउथ में बने हिंदी फिल्मों के रीमेक, इस स्टार निर्देशक की दो फिल्में हैं शामिल

Sat, 11 May 2024 04:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

कई दशकों से दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिंदी में रीमेक किया जाता रहा है। अब चाहे अजय कि 'सिंघम' हो या सलमान की 'तेरे नाम', इन साउथ की रीमेक फिल्मों ने हिंदी दर्शकों को भी खूब लुभाया। 
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी फिल्मों के साउथ रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर वर्ष हजारों फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ फिल्में रचनात्मक रुप से इतनी नई और महान होती हैं कि उन्हें अन्य भाषाओं में भी बनाया जाता है। हिंदी फिल्मों में साउथ की फिल्मों का रीमेक करना काफी पुराना चलन है। कई दशकों से दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिंदी में रीमेक किया जाता रहा है। अब चाहे अजय कि 'सिंघम' हो या सलमान की 'तेरे नाम', इन साउथ की रीमेक फिल्मों ने हिंदी दर्शकों को भी खूब लुभाया। हालांकि, कुछ ऐसी भी हिंदी फिल्में रहीं, जिन्हें साउथ में रीमेक किया गया। 
Film Celebs: कभी एक-दूसरे के रुममेट थे ये कलाकार, आज इंडस्ट्री में बना चुके हैं अपनी पहचान
विज्ञापन

2 of 6
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' 
इस सूची में हम सबसे पहले बात करेंगे निर्देशक राजकुमार हिरानी की साल 2003 में आई मजेदार फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के बारे में। यह राजकुमार हिरानी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी और सुनील दत्त जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी बहुत पसंद की गई थी। इसे साउथ के कई भाषाओं में रीमेक किया गया। फिल्म तेलुगु में 'शंकर दादा एमबीबीएस' के नाम से बनाई गई। इसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आए। इसके अलावा फिल्म को तमिल और कन्नड में भी रीमेक किया गया। 

Ekta Kapoor: एकता कपूर को भा गई इम्तियाज अली की 'चमकीला', तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- 'फिल्म देखकर मजा आया'

विज्ञापन

3 of 6
'थ्री इडियट्स' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'थ्री इडियट्स'
इस लिस्ट में निर्देशक राजकुमार हिरानी की ही एक और फिल्म फिल्म 'थ्री इडियट्स' शामिल है।  साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों पर आधारित थी। इस फिल्म में छात्रों को सिर्फ रटने नहीं बल्कि समझने और कुशलता पर ध्यान देने के लिए जागरुक किया गया था। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसके बाद इसका तमिल रीमेक बनाया गया। फिल्म तमिल में 'ननबान' नाम से रिलीज हुई। फिल्म में विजय, जीवा, इलियाना डिक्रूज और सत्यराज जैसे कलाकार नजर आए। 

Priyanka Chopra: प्रियंका-निक ने बेटी मालती के साथ बिताया वक्त, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार

 

4 of 6
'पिंक' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'पिंक' 
इस कड़ी में अगली फिल्म अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर 'पिंक' है। इस कोर्ट रुम ड्रामा को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का थीम महिलाओं पर आधारित था, इसे आज भी महिलाओं पर बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म की सफलता के बाद इसे तमिल में भी रीमेक किया गया। तमिल में इसे 'नेरकोंडा पारवाई' के नाम से बनाया गया। तमिल में भी अच्छी कमाई के बाद फिल्म को तेलुगु में भी बनाया गया। तेलुगु में इसे 'वकील साब' के नाम से बनाया गया। 
उर्फी जावेद बनेंगी दुल्हनिया! इस एक्ट्रेस ने किया रिश्ता कराने का वादा
विज्ञापन

5 of 6
'कहानी' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'कहानी'
'कहानी' विद्या बालन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म की जबरदस्त स्टोरीलाइन और विद्या की बेहतरीन अदाकारी नें फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। सुजॉय घोष की निर्देशन में बनी फिल्म अपने अनोखेपन की वजह से दिल जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद फिल्म को तेलुगु में रीमेक किया गया। फिल्म में साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा ने विद्या का किरदार निभाया था। फिल्म को 'अनामिका' के नाम से रिलीज किया गया था। 
Sugarcoated Karela: एयरलाइंस ने ‘पॉटी’ के वजन के हिसाब से बनाया सर्विस बिल, अंधेरी पुल बना कमाई का ऐसा धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'जब वी मेट' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'जब वी मेट' 
साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसे 'चमकीला' के निर्देशक इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। दर्शकों को करीना और शाहिद की जोड़ी काफी पसंद आई थी। इसे तमिल में 'कंडेन कधलाई' के नाम से तमिल में रीमेक किया गया। फिल्म तमिल भाषा में भी सफल रही थी। इसके बाद फिल्म को तेलुगु में भी 'प्रिया प्रियथमा' के नाम से डब किया गया। 

Ekta Kapoor: एकता कपूर को भा गई इम्तियाज अली की 'चमकीला', तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- 'फिल्म देखकर मजा आया'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें