फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के अंतिम संस्कार से लेकर गली ब्वॉय के पोस्टर तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Wed, 02 Jan 2019 08:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kader khan - फोटो : file photo
कादर खान आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और पटकथा लेखक कादर खान को 1 जनवरी को इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल से फैंस और बॉलीवुड गलियारे में शोक की लहर है। कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज वह सुपुर्द-ए-खाक होंगे। कादर खान के निधन की खबर को उनके बेटे सरफराज ने कंफर्म किया था। इसके बाद उनके फैंस को बीच दुख का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के परिवार वालों से साथ मनाया नया साल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर बीते कई दिनों से मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। यह दोनों अक्सर हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। इस बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर और उनके परिवार वालों के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सामने आ ही जाती है। हाल ही में दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
पहलाज निहलानी - फोटो : file photo
कादर खान के निधन पर निर्माता पहलाज निहलानी ने दिया बड़ा बयान
अभिनेता कादर खान के इंतकाल की वजह से बॉलीवुड के सितारों के बीच दुख का माहौल है। इस बीच निर्माता पहलाज निहलानी ने कादर खान को अमिताभ बच्चन और गोविंदा के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम माना है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि गोविंदा और अमिताभ की सफलता का एक हिस्सा कादर खान के लेखन को दिया जाना चाहिए। बता दें कि उम्रदराज एक्टर का कनाडा में इलाज चल रहा था। नए साल पर कादर खान के निधन की खबर से उनके प्रशंसक सदमे में हैं।
 

4 of 5
Satyameva Jayate - फोटो : file photo
सत्यमेव जयते के बाद अब जॉन अब्राहम बनेंगे ऑफिसर खान
फिल्म सत्यमेव जयते में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एक्टर जॉन अब्राहम जल्द की पर्दे पर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो उनकी आने वाली फिल्म का नाम ऑफिसर खान है। इस फिल्म में निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। ऑफिसर खान इस साल के मध्य में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : file photo
गली ब्वॉय का फर्स्ट लुक आया सामने
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म सिंबा से बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने जल्द ही 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई भी कर ली है। इस बीच रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म गली ब्वॉय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रणवीर सिंह ने नए साल के मौके पर फिल्म 'गली ब्वॉय' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर किया। इसी के साथ रणवीर सिंह ने अपने फैंस को नए साल का तोहफा भी दे दिया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें