अपनी अदाकारी से सबको गुदगुदाने वाले अभिनेता कादर खान को भले ही हमने खो दिया हो। लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। एक समय वो भी था जब बाबा रामदेव ने उनके चेहरे पर हंसी देखने के लिए मैगी खाई थी।
विज्ञापन
2 of 6
पतंजलि में कादर खान
बात साल 2015 की है। जब कारद खान अपना इलाज कराने के लिए पतंजलि योगपीठ आए थे। बाबा रामदेव ने ‘पतंजलि नूडल्स’ लांच किया था। उस दिन अभिनेता कादर खान ने अपना 78वां जन्मदिन पतंजलि योगपीठ में मनाया था।
विज्ञापन
3 of 6
पतंजलि में कादर खान
बाबा रामदेव ने उनके लिए यज्ञ और एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया था। इस दौरान उनका जन्मदिन मनाते हुए बाबा रामदेव ने भी मैगी का स्वाद चखा। बता दें कि बाबा रामदेव सात्विक भोजन करते हैं इसलिए उन्हें मैगी खाता देख हर कोई हैरान रह गया।
4 of 6
पतंजलि में कादर खान
कादर खान भी यह देखकर भावुक हो गए। उन्हें देखकर कादर खान ने कहा कि उन्हें पतंजलि आकर बहुत अच्छा लग रहा है। कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनका जन्मदिन यज्ञ के साथ मनाया जाएगा। यज्ञ में बैठकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
5 of 6
पतंजलि में कादर खान
कादर खान के बेटे शाहनवाज खान का कहना था कि उनके पिता पतंजलि आकर काफी अच्छा फील कर कर रहे थे। कहा कि वे अपने पैरों पर थोड़ा चलने लगे थे। पंचकर्म आदि के माध्यम से दिनोंदिन लाभ हो रहा था।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा था कि कादर खान पतंजलि से पूर्ण स्वस्थ होकर जाएंगे। ऐसा हुआ भी। वे ठीक होने लगे थे। लकिन आखिरकार वे आज हमारे बीच से दुनिया छोड़कर चले गए हैं।