सोशल मीडिया किसी भी चीज को हिट या वायरल करने के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है। दुनिया का हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया पर है, लेकिन इस पर कब और क्या वायरल होगा यह कह पाना बहुत मुश्किल है। वायरल होते ही चीजें इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती हैं। ऐसा ही कुछ दिनों पहले आए गाने 'कच्चा बादाम' के साथ हुआ था। सिंगर भुबन बड्याकर का यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था और गाने पर डांस कर अंजली अरोड़ा भी फेमस हो गई थीं। इस गाने को रिपीट करके बहुत बार देखा गया , लेकिन किसको पता था थोड़े समय में ही इसके जैसा कुछ और भी लोगों को देखने को मिलेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'कच्चा अमरूद' नाम का एक गाना आया है, जो धीरे-धीरे लोगों की जुबान और वॉच लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है।