टीम इंडिया को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले महान कप्तान कपिल देव पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर के नाम का भी खुलासा हो गया है। फिल्म एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान ने एक्टर को चुनने के बाद फिल्म का नाम भी रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर भी थे एक्टर की रेस में
2 of 5
Ranveer And Arjun
कबीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 में जीते पर वर्ल्ड कप पर बन रही इस फिल्म का नाम '83' रखा है। फिल्म में हीरो के तौर पर बॉलीवुड में बहुत जल्द शोहरत कमाने वाले एक्टर रणवीर सिंह को चुना गया है। खबर थी कि इससे पहले फिल्म के लिए अर्जुन कपूर के नाम की भी चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
खिलाड़ी कुमार भी कर रहे हैं बायोपिक फिल्म
3 of 5
Film Gold
बता दें कि एस धोनी, सचिन तेंदुलकर के बाद बॉलीवुड कई बायोपिक फिल्मों पर काम करने जा रहा है जिसमें अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। आशिकी टू गर्ल श्रद्दा कपूर बैडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल और फिल्म गोल्ड में खिलाड़ी अक्षय कुमार हॉकी चैंपियन बलबीर सिंह के रोल में दिखेंगे।
कबीर बोले- रणवीर ही कर सकते हैं ये रोल
4 of 5
Kabir Khan
फिल्म '83' फेंटम फिल्म प्रोडक्शन, विब्री मीडिया के विष्णु वर्धान और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने कहा कि रनवीर सिंह ही कपिल देव की भूमिका निभाने में हर तरीके से फिट बैठते हैं।
बता दें कि 1983 में विश्वकप के फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को मात दी थी। दोनों टीम के बीच फाइनल मैच 25 जून को लंदन के लॉर्डस मैदान में खेला गया था। इस ऐतिहासिक मैच की जीत में मैन ऑफ द मैच मोहिंदर अमरनाथ को चुना गया था। उन्होंने सात ओवर में मात्र बारह रन देकर टीम के लिए विजयी तीन विकेट झटके थे।