प्रोतिमा बेदी और कबीर बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पत्नी - प्रोतिमा बेदी
आज से 53 साल पहले यानी सन 1969 में कबीर बेदी ने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पूजा बेदी और बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बेहतरीन अदाकारा परवीन बॉबी से नजदीकियां बढ़ने लगी। यहां प्रोतिमा और कबीर का तलाक हो गया। इसी बीच 1997 में बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली। बेटे के जाने का गम प्रोतिमा सह नहीं पाई और 1998 में एक हादसे में उनकी मौत हो गई।