फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha: 'यह फिल्म पुरुषों को संवेदनशील बनाने के लिए है', बोले निर्देशक समीर विद्वांस

Sun, 23 Jul 2023 10:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीर विद्वांस-सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। 29 जून को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब साबित हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। हाल ही में उन्होंने इस पर बात की और कहा कि उन्होंने यह फिल्म समाज को संदेश देने के उद्देश्य से बनाई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
समीर विद्वांस - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक समीर विद्वांस का कहना है कि इस फिल्म का उद्देश्य पुरुषों को समाज की पितृसत्तात्मक मानसिकता से निपटने में महिलाओं का सहयोगी बनने और संवेदनशील होने का संदेश देना है। उन्होंने आगे कहा, 'यह एक फेमिनिस्ट पति की कहानी है। महिलाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि समाज पितृसत्तात्मक है। अगर हमें पितृसत्तात्मक समाज से डील करना है, तो पुरुषों को संवेदनशील होना होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सत्यप्रेम की कथा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
समीर का कहना है कि अपनी फिल्म के जरिए हमने एक ऐसे पति से रूबरू कराया है, जो कहता है, 'तुम जाओ और हीरो बनो। मैं तुम्हारी कहानी का सपोर्टिव कैरेक्टर बनूंगा।' इस फिल्म की थीम दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें पुरुष रक्षक के रूप में दिखाए जाने की आलोचना कर रहे हैं। इस पर समीर विद्वांस का कहना है कि सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है।
Rakesh Roshan: राकेश रोशन करने जा रहे डॉक्यूमेंट्री का निर्माण? अपने ही परिवार की कहानी बयां करेंगे डायरेक्टर

4 of 5
सत्यप्रेम की कथा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे  लगता है कि क्रिटिक्स ने वह डायलॉग मिस कर दिया, जिसमें सत्तू कहता है, 'मैं तुम्हारी कहानी का सपोर्टिव किरदार बनूंगा।' सत्तू यह बात फिल्म में दो बार कहता है। वह यह नहीं कहता कि मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा और हीरो बनूंगा, बल्कि कहता है कि तुम्हें हीरो बनना है'। लड़ाई लड़की को लड़नी होती है, इसलिए सत्तू यह बात करता है। इसलिए वह सिर्फ सहयोगी स्तंभ है'।
Mehmood Ali: अमिताभ के गॉडफादर थे कॉमेडी किंग महमूद,जानें आखिरी वक्त में बिग बी से नाराज होकर क्या दी थी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
समीर विद्वांस ने कहा कि कहानी का क्रेडिट करण शर्मा को जाता है। बता दें कि समीर के साथ करण 2019 में मराठी फिल्म 'आनंदी गोपाल' में भी काम कर चुके हैं। ‘आनंदी गोपाल’ देश की पहली महिला फिजीशियन की सच्ची कहानी कहती है, जिसे देश दुनिया में खूब सराहा गया। इसे बेस्ट फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। समीर का कहना है, 'अगर मैं अपनी कला के जरिए कोई संदेश दे सकूं तो यह सुखद होगा। इसलिए जब मैंने सक्रिप्ट सुनी, तो हर स्तर पर अच्छी लगी। इसे ना कहने का मुझे कोई कारण नहीं लगा।'
Bhagavanth Kesari: नंदामुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें